google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*महापौर का गुस्सा फूटा, सड़क पर चला हथौड़ा – PWD विभाग की खुली पोल*!

विभागों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार के तिलिस्मी चिराग़ से एक भ्रष्टाचार निकल कर आया बाहर, वह भी सिर्फ संगीत टॉकीज के पास।*

*कानपुर विशेष संवाददाता।* नगर की महापौर प्रमिला पांडेय, जिन्हें जनता प्यार से “अम्मा” कहती है, आज गुस्से में नज़र आईं। जनता की शिकायत पर जब उन्होंने संगीत टॉकीज से चंद्रिका देवी चौराहे तक हुए पैच वर्क की जांच की, तो सड़क एक दिन बाद ही उखड़ती मिली।गुस्साई महापौर ने मौके पर ही सड़क पर हथौड़ा चलाया जिससे विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई और पूछा  “करोड़ों के ठेकों के बावजूद सड़कों की हालत ऐसी क्यों?” जनता का भी अब है यही सवाल आख़िर शहर की सड़कों की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्रवाई कब? अधिकारियों की लापरवाही पर कब गिरेगी गाज? संगीत टॉकीज समेत शहर के कई इलाकों में घटिया पैच वर्क से जनता परेशान है।

हर बार की तरह इस बार भी फ़िलहाल महापौर ने सख्त चेतावनी दी है “अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई तय।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)