google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ कॉन्फ्रेंस की तैयारी जोरो पर:शाहजहां शाद

मुख्य वक्ता होंगे ऑल इण्डिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना जनाब अनिसूर रहमान कासमी

फारबिसगंज ।

वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ आगामी 12 सितंबर को होटल ग्रीन लैंड (विवाह भवन) में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। जिसके सफलता को लेकर नागरिक अधिकार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक मंच के अध्यक्ष शाहजहां शाद की अध्यक्षता में शहर के आलम टोला में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मिति निर्णय लिया गया की कॉन्फ्रेंस में शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और वक़्फ़ बोर्ड से सम्बन्धित अधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा। वही सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इण्डिया मिल्ली काऊंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना अनिसूर रहमान कासमी साहब भाग लेंगे। अध्यक्ष शाहजहां शाद ने कहा की सरकार बिल को लाकर समाज को बाँटना चाहती है। जो नामुनकिन है। वहीं मौलाना अब्दुर्रहमान कासमी ने कहा की सरकार इस बिल के माध्यम से लोगों का ध्यान मूल्य समस्याओं से हटाना चाहती है। इस वक्त देश को सर्वजन सशक्त बनाने की जरुरत है, और केंद्र सरकार विशेष समाज के अधिकारों का हनन और अनावश्यक बदलाव करने का प्रयास कर रही है। जिसके विरोध में बुद्धिजीवियों की कांफ्रेंस आयोजित है। और आगे जरूरत पड़ी तो नागरिक अधिकार मंच बिल के विरोध में सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने को विवश होगी। ज्ञात हो कि कार्यक्रम की तैयारी जोरो शोर से चल रही हैं। बैठक में मुख्य रूप से मुफ़्ती रशीद, मौलाना अब्दुर्रहमान कासमी, मुफ़्ती याकूब, कलाम अंसारी, एकराम अंसारी, मीर गुड्डू अली, मौलाना फारूक, अशरफ अली, नसीम, अफ़ज़ल अंसारी, मौलाना खालिद सैफुल्लाह, मो बबलू, मो गुलाब, हाफिज गयासुद्दीन,इरफ़ान अंसारी,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)