समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
महाशिवरात्रि को लेकर रामेश्वर महादेव मंदिर की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। रविवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ही व्यापक स्तर पर मेले का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर व परिसर की सफाई के साथ ही रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं के साथ ही युवाओं की टोली इस काम को मंदिर के पुजारियों की देखरेख में अंजाम दे रही है।शनिवार को सफाई कर्मचारियों की लगभग 50 कर्मचारियों ने रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर,वरुणा घाट,पंचकोसी मार्ग पर सफाई कार्य किया।वरुणा सेतु पर सुरक्षा के दृष्टि से बैरिकेटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।मंदिर परिसर के साथ साथ रामेश्वर बाजार में सी सी टीवी कैमरा,ध्वनि विस्तारक यंत्र और पेय जल की व्यवस्था को पूरा कर लिया गया हैं।मंदिर पुजारी अन्नू तिवारी ने बताया हर वर्ष से अधिक शिव बारातियों के आने की उम्मीद है और तैयारी उसी अनुसार किया जा रहा हैं।
सेवापुरी खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया सफाई कर्मचारी की तैनाती दो शिफ्ट में किया गया जिससे साफ सफाई का कार्य अच्छे से किया जा सके।मंदिर परिसर और पंचकोसी मार्ग पर की 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं।सफाई कर्मचारी में मुख्य रूप से टीम लीडर राकेश सिंह एवं कैलाश यादव ,काशीनाथ ,लाल बहादुर,हरि नाथ पाल ,विनोद मौर्य ,राम सजीवन पाल ,संजय कुमार पटेल ,पप्पू राम ,वजीर अहमद सुशील कुमार,मंजू देवी ,स्वर्ण लता भारती ,कृष कुमार राय सहित अन्य कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे रहे।



