समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ विकास खंड कम्पोजिट विद्यालय, चंदापुर ग्राम पंचायत में वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय के नवनिर्मित संसाधनों का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव व एडवोकेट प्रिंस चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
पीएम श्री योजना अंतर्गत स्थापित कंप्यूटर लैब एवं आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट प्रिंस चौबे ने कहा कि शिक्षा ही गरीबी से बाहर निकालने का सशक्त माध्यम है। सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को हाईटेक बनाया जा रहा है। कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। अब सरकारी विद्यालयों में भी कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान गीता देवी, शिक्षक संघ मंत्री शिव जतन यादव, ब्लॉक शिक्षा संघ अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शिक्षिकाएँ गीता, सुप्रिया, रेखा सहित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश गौतम ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति देवी ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



