google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में निजी शिक्षण संस्थाएं नहीं मानते जिलाधिकारी का आदेश

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने बढ़ते ठंड और कोहरे के कारण कक्षा 1 से 8 तक सभी निजी और सरकारी विद्यालयों सहित आंगन बाड़ी केंद्रों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का सख्त आदेश दिया है, जबकि कक्षा 9 से ऊपरी विद्यालयों को 11 से 3.30 बजे तक संचालित करने का आदेश है। लेकिन नबीनगर में कई निजी शिक्षण संस्थानों में सुबह में शैक्षणिक गतिविधियां देखी गई हैं, और बच्चे बस्ता लिए सड़क पर आते जाते देखे गए हैं।वहीं एनटीपीसी स्थित श्री श्री अकादमी की स्कूली बस सुबह नबीनगर से छोटे छोट बच्चों को लेकर जाती हुई देखी गई।जिससे स्पष्ट होता है कि जिला दंडाधिकारी की आदेश की अवहेलना कर विद्यालय संचालित की गई।इससे स्पष्ट होता है कि इन संस्थानों को प्रशासन का भय नहीं है और न ही शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा इनकी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश की प्रति सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ,शिक्षा विभाग,जिले के एसपी, और मीडिया कर्मियों सहित जिले के वरीय अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन इसका पालन नबीनगर में होता नहीं दिखाई दे रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)