दैनिक समाज जागरण
संवाददाता लालगंज(मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया कस्बा, परसिया खुर्द, खम्हरिहा कला, मनिगढा, राजपुर, धमौली, महुगढ, पंवारी खुर्द, गौरवा गांव में सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश बारह रबीउल अव्वल के मौके पर जुलूस निकाल कर खुशी मनाई गई। जुलूस हलिया पुराने थाना मस्जिद के पास से डीजे के साथ हलिया,हथेडा, हलिया बाजार, ब्लाक रोड भटवारी आदि गांवो में भ्रमण कर मस्जिद पर पंहुचकर सकुशल संपन्न हुआ।जूलूस के साथ एसआई अरविंद्र यादव कांस्टेबल राजेश मौर्य पीआरवी 112 की टीम साथ में लगी रही इसी प्रकार अन्य गांव के जुलूस के साथ अपने अपने क्षेत्र में उप निरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ चक्रमण करते रहे पूरे क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मय हमराही हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, इमरान खान के साथ चक्रमण करते रहे इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नौ गांवो में बारावफात का जूलूस शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हुआ है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



