धर्मराज चित्रगुप्त भगवान की छवि को आने वाली फिल्म थैंक गॉड में मजाक उड़ाते हुए दर्शाया गया है जो निंदनीय है-अभिजीत सिन्हा
पटना ।
कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा ने प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठ कर आगामी 25 अक्टूबर को आने वाली फिल्म थैंक गॉड में कायस्थों के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज और समस्त जगत के सभी प्राणियों के पापा पूण्य का लेखा जोखा रखने वाले केतु ग्रह के अधिपति देवता भगवान चित्रगुप्त को सूट पहना कर अर्धनग्न बालाओं के साथ खड़े कर मजाक उड़ाते हुए दर्शाया गया है जो कि कायस्थ ही नहीं वरन समस्त सनातन हिंदुओं के पूज्य धर्मराज चित्रगुप्त भगवान की छवि को धूमिल करने का कृत्य बॉलीवुड द्वारा किया गया है।
जिसे कायस्थ समाज के साथ ही साथ समस्त सनातनी व हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा । फिल्म निर्माता कहानी लेखन एवं अभिनेता को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी एवं फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को हटाए जाने पर ही फिल्म को रिलीज किया जा सकेगा। मांगे नहीं माने जाने पर, समाज द्वारा फिल्म का देशव्यापी विरोध, प्रदर्शन व बहिष्कार किया जाएगा ।इस आशय का एक भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड को भी लिखा गया है ।
इस बैठक में बिहार प्रदेश सचिव रंजीत कुमार, सचिव विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा, अधिवक्ता मनीष किशोर नारायण, अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव, संदीप कुमार, विकास कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिन्हा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश सचिव रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएं
नोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा… - आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी
पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण… - रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
गुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।… - दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया… - बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसा
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



