google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ कार्यक्रम,,,शामिल हुए किसान

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

बिलासपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर सरकंडा स्थित ठाकुर छेदी लाल बैरीस्टर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.आर. के.एस. तिवारी के मार्गदर्शन मे पर्यावरण के लिये जीवन शैली के अंतर्गत कृषकों हेतु जागरवना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के 75 कृषको ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन करते हुये डा. शिल्पा कौशिक ने पर्यावरण को बचाने के लिये अनिवार्य 10 बिंदुओं की चर्चा की जिसमे भूजल संरक्षण, प्लास्टिक एक धरती, बिजली बचत जैसे पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भारतीय किसान संघ के जिलाअध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया कि पर्यावरण शब्द परि व आवरण से बना है जिसमें हमारा कार्य प्रवृति के आवरण की रक्षा करना है। उन्होने कृषको को आव्हान करते हुये कहा कि हम कृषक अपने सार्थक प्रयास से प्रकृति का संरक्षण कर सकते है। अधिष्ठाता डा. आर. के. एस तिवारी ने कृषको को हरी खाद का उपयोग मेड़ो पर वृक्षावर वृक्षारोपण और पलारी जलाने से रोकने जैसे विषयो पर कृषको को जानकारी प्रदान की। इसके अलावा किसानो को और भी महत्वपूर्ण जानकारिया दी गई जिसमे किसानो को लाभ मिल सके….पर्यावरण को
लेकर खास तौर से बोला गया की इसके बिना जीवन नहीं है….जैसे जल है तो कल है उसी तरह हवा नहीं रहेगा तो इंसान साँस कैसे ले पायेगा…इसलिए जीवन में सबका अपना अलग महत्व है ..लेकिन इसे समझने की जरूरत होती है….
डा. पर निवेदिता पाठक ने अपने उदद्बोधन मे पर्यावरण दिवस प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण” को ध्यान मे रखते 2023 के थीम. करने हुये रूपको को पर्यावरण की रक्षा विषय में बताया ….इसके साथ कृषको को उनकी उपस्थिति के लिये तथा मिडिया लोगों के साथ केन्द्र के वैज्ञानिको को धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे डा. शिल्पा कौशिक डा. दुष्यंत कौशिक, जयंत साहू, पंकज मिंज व डा. निवेदिता पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा….


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)