समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरहुआ में शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक साहित्यकार डॉ0 राघवेन्द्रनारायण सिंह ने डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक का जीवन तपस्वी जैसा होना चाहिए। उसे न्यूनतम ग्रहण करते हुए अधिकतम देने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षक में उदारता सच्चाई अपरिग्रह अध्ययन सदाचरण जैसे गुण होने चाहिए जिससे वह अपने विद्यार्थियों के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डॉ0 डी0 के0 तिवारी, इकबाल अहमद, प्रीति राय, शुचिता सिंह,सरोजा देवी, ज्योति गुप्ता,शालू गिरि,संदीप सिंह,अजय कुमार, अवनीश कुमार मौर्य और मंगल जैसवार ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रिया सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



