*वनवासी समुदाय में लगा स्वास्थ्य कैंप।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी गरीब ,जरूरतमंद ,असहाय के बीच स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कोशिशें हर समर्थ व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है ।इस दिशा में
विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वाधान में वनवासी(मुसहर) एवं गरीब तबके के लोगों के लिए स्वास्थ्य कैंप आयर में आयोजित किया गया।
इस शिविर में डॉ0 राजकुमार ने 40 वनवासी समुदाय के मरीज को बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, लुजमोशन संबंधी समस्या और जोड़ों के दर्द जैसी सामान्य बीमारियों पर बचाव का परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजो को 5 से 10 दिन की दवा वितरित की गई।निराश्रित ,गरीब ,जरूरतमन्दो के परिवारों की जांच व दवा दी गई।
कार्यक्रम में आयर ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य ‘भीम’ ने इस सेवा शिविर में निःशुल्क आयोजन की सराहना की और भविष्य में आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया।
शिविर को संपन्न कराने में शर्मिला, बिंदु देवी, सोनी पटेल, नेहा पटेल, अनिल कुमार, प्रमोद पटेल, मारिया अनुज एवं मनोज पटेल का विशेष सहयोग रहा। यह स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और जागरूकता का माध्यम बना।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



