google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुलवारी स्थित एम्स गोलम्बर के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मृतक सुदर्शन वर्मा विक्रम के दतीयाना के रहने वाले थे

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ शुक्रवार को फुलवारी शरीफ में एम्स गोलम्बर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया।
जानकारी के अनुसार पटना जीके के बिक्रम थाना अंतर्गत दतियाना गांव निवासी 45 वर्षीय सुदर्शन वर्मा प्रोपर्टी डीलर के रूप में ब्यवसाय करता था। जिसे शुक्रवार को पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एम्स गोलंबर के पास अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय घटी जब सुदर्शन वर्मा गोलंबर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से निकलकर अपनी कर में बैठने जा रहे थे। तभी स्कार्पियो सवार लाइनर ने बाइक सवार अपराधियों को इशारा किया और बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जान बचाने के लिए सुदर्शन वर्मा वापस प्रॉपर्टी डीलर वाले मार्केट में घुसने लगे लेकिन वहां घुसकर अपराधियों ने नजदीक से उनके सर में तीन गोलियां मारी और बाँह के पास दो गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा तफरी माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची छानबीन में जुट गयी। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सेहाग व फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मसहुद हैदरी दलबल के साथ पहुंचे और एफ एस एल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराया। वही पुलिस ने डेड बॉडी को पटना एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जमीन कारोबारी सुदर्शन वर्मा दतियाना बिक्रम के रहने वाले थे। जमीन खरीद बिक्री के कारोबार के संबंध में एम्स गोलंबर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचे थे। ऑफिस से निकलने के बाद अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। वही पुलिस टीम घटना के कारणों के पड़ताल में जुट गई है। जबकि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना की जानकारी मिलते हैं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से बीमार है हालांकि वह एम्स में अपने पति के शव को एम्बुलेंस में देख रोने बिलखने लगी, जिसे वहां मौजूद परिवार और दोस्तों ने संभाला। मृतक भारतीय राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े हुए थे जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बताए जाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)