google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“पेड़ों का संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा’ :पड़रिया विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

समाज जागरण
गोड्डा

महागामा:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूदेव साह ह ने की ।इस अवसर पर सीआरपी/ बीआरपी महासंघ गोड्डा के पूर्व जिला महासचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पेड़ मां की तरह अनमोल और मूल्यवान होते हैं “।

उन्होंने विद्यालय में चारदीवारी निर्माण के बाद विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण एवं उनकेसफल संरक्षण के लिए प्रधानाध्यापक भूदेव साह तथा समस्त शिक्षक परिवार को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को सुंदर एवं आकर्षक बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।कार्यक्रम के दौरान मु कमर जावेद ,शिव शंकर निराला एवं मु शहीद कमर ने भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके देखभाल करने का आह्वान किया ।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)