दैनिक समाज जागरण,संवाददाता
चांडिल : तिरुलडीह थाना अंतर्गत ईचाडीह पंचायत के बकारकुड़ी गांव में आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह, बच्चा चोरी से संबंधित अफवाहों, साइबर अपराध, डायल-112 सेवा, नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि समाज में फैली अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने साइबर अपराध से सतर्क रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जागरूकता संदेशों को गंभीरता से सुना और समाजहित में इसे आवश्यक बताया।



