google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम, एस डी एम कोतमा को सौंपा गया ज्ञापन

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराधों की खबरे सामने आ रही है और इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर दिनांक 14 अक्टूबर को अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा में पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कोतमा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और फिर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एस डी एम कोतमा को सौंपा गया। ज्ञापन में महिला अपराधों का उल्लेख कर लेख किया गया कि मध्यप्रदेश लगातार महिलाओं पर अपराध की संख्या बढ़ती जा रही है, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नही हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है, जिसमें बलात्कार, घरेलू हिंसा, और यौन उत्पीड़न शामिल हैं। राज्य में महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा की कमी है, जिससे अपराधियों को प्रोत्साहन मिलता है। पुलिस और न्यायपालिका को महिला अपराधों के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। राज्य में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए। महिला अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। महिला अपराधों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करना। पुलिस और न्यायपालिका को महिला अपराधों के मामलों में प्रशिक्षित करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल का गठन करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना चाहिए। अंत में अनुरोध करते हुए मांग किया गया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में लगातार महिला अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है, जल्द से जल्द महिला सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी श्रीवास्तव ने किया। ज्ञापन सौंपने में पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी श्रीवास्तव, मंगलदीन साहू, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, सिरमनलाल केवट, संतोष यादव, अमरेंद्र सिंह परिहार, मोहम्मद इसहाक मंसूरी, रईस अहमद, रविंद्र सुखाड़िया, अमरनाथ सिंह, सुनील जैन, महिला नेत्री रोजमेरी मसीह, हेमा शर्मा, संध्या वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, युवा नेता हकीकउल्लाह, मानवेन्द्र मिश्रा, बिलाल हुसैन, शिवम शराफ, मयंक जैन, आशु ताम्रकार, जीवन चौधरी, अरविंद मिश्रा, पंकज पांडे, अल्ताफ अहमद, रियाज अंसारी, मोहम्मद शफीर, जयप्रकाश पांडेय, मुमताज अली गौरव नामदेव, संदीप प्यासी, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद वाहिद सहित अन्य वरिष्ठ, महिला, युवा, छात्र नेतागण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)