भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को एमपी प्रदीप सिंह ने दिया बधाई
अररिया।
अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है, सांसद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल जी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना कोशी – सीमांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है, पहली बार बिहार भाजपा की कमान कोशी सीमांचल के कार्यकर्ताओं को मिली है, इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, हमें पूर्ण विश्वास की दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में कोशी – सीमांचल के साथ समूचे प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत होगा, और आने वाले विधानसभा में एन डी ए मजबूती से बिहार में सरकार बनाएगी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



