google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगौतीपुर गांव में आयोजित हुआ जन चौपाल कार्यक्रम

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी में दो अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं जिसके क्रम आस पास के गांव में जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या को दूर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आज सेवापुरी विकासखंड के
भगौतीपुर गांव में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने देख रेख में जन चौपाल संपन्न हुआ।उन्होंने बताया आज के जन चौपाल में राशन कार्ड,फसल बीमा,किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,जल जीवन मिशन की समस्याओं को ग्रामीणों ने उठाया जिसमे अधिकतम समस्याओं का निस्तारण तुरंत कर दिया और कुछ समस्या को तत्काल प्रभाव से दूर करने हेतु संबोधित कर्मचारी को आदेशित किया गया।साथ उन्होंने बताया गांव के आंगनबाड़ी,अमृत सरोवर ,सरकारी स्कूल,पंचायत भवन,शौचालय की साफ सफाई का भी निर्देश दिया गया।वही क्षेत्र में फागिंग कराने हेतु ग्राम प्रधान को कहा गया है।आज जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों के साथ 550 पौधों का रोपण किया गया।जन चौपाल में क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)