दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में पुनपुन महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने की।बैठक में पुनपुन महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सरकार द्वारा पुनपुन महोत्सव आयोजन के लिए उपलब्ध कराई गई अल्प राशि पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने बताया कि पिछले वर्ष पुनपुन महोत्सव का आयोजन राजकीय स्तर पर किया गया था, जिसमें पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति, जन सहयोग तथा समिति के पदाधिकारियों के व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।पुनपुन महोत्सव 2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 को किया जाना है।
बैठक में सीमित संसाधनों के बावजूद महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। सभी ने पुनपुन महोत्सव को सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक स्वरूप के साथ आयोजित करने पर सहमति जताई गई।



