google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर में रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, 460 लीटर अवैध शराब बरामद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) नवीनगर प्रखंड के अंकोरहा रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (रे.सु.बल) ने ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंकोरहा स्टेशन के समीप जूट के 18 बोरे में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब में 1440 अदद ‘टनाका’ ब्रांड की देशी शराब और 128 प्लास्टिक बोतल ‘छबीली’ ब्रांड की देशी शराब शामिल है,

जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹70,560 है।रेल सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सतर्क के तहत आगे भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)