google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुन्दु गांव में पुराने भूमि विवाद में घर में आग लगाने का आरोप : अवैध कब्ज़ा का प्रयास

दैनिक समाज जागरण,निशांत तिवारी,प्रखंड संवाददाता हंटरगंज

चतरा (झारखंड)21 मई 2023 :- हंटरगंज प्रखंड के बलूरी पंचायत के दुन्दु गांव में पुराने भूमि विवाद में घर में आग लगा देने से संबंधित मामला थाना पहुंचा है। दुन्दु गांव के मोहन तिवारी ने बताया कि इनके घर में नेटुटांड गांव के कमलेश यादव और मदन यादव के द्वारा पुराने भूमि विवाद में उनके घर मे आग लगा दिया गया। घटना से 1 दिन पूर्व कमलेश यादव और मदन यादव ने इनके नए घर के निर्माण कार्य को जबरन 10 से 12 अज्ञात लोगों के सहयोग से बंद करवा दिया था। साथ ही इनके बेटे उपेंद्र तिवारी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में आग लगाने की बात भी कही थी। मोहन तिवारी के अनुसार उन्होंने गुप्त रूप से जानकारी प्राप्त किया है कि उपरोक्त दोनों लोगों के द्वारा उनके घर में आग लगा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ मिथिलेश कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना से संबंधित पूछताछ किया। पुलिस के समक्ष मोहन तिवारी और उनके परिजनों ने बताया कि उक्त भूमि का मामला अंचल में चल रहा था। जिसका डिग्री इनके पक्ष में आया है। इसके बावजूद मदन यादव और कमलेश यादव के द्वारा जबरन इस पर अवैध कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में हंटरगंज थाना में मोहन तिवारी ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)