दैनिक समाज जागरण
बनियापुर (सारण) प्रखंड के इबहीमपुर मठिया परिसर मे राजद के राज्य व्यापी कार्यक्रम अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।जहा कार्यक्रम मे भारत रत्न बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर द्वारा राष्ट निर्माण,देश के प्रति निष्ठा,प्रेम,देशवासियो के लिए दिए योगदान,तथा संविधान मे दिए गए हक ,अधिकारों बारे मे जन जन को जागृत करने वक्ताओं द्वारा किया गया।इस चिलचीलाती धूप मे भारी संख्या मे शामिल भीड़ को संबोधित करते राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय स्थानीय विधायक पुत्र ऋतुराज सिंह प्रदेश उपाध्यक्षा सेवा यादव प्रभारी कर्मवीर यादव अब्दुल मनान खान आदि ने बाबा साहेब द्वारा हम देशवासियो को संविधान मे दिए अधिकार और कर्तव्यो से जन जन को अवगत कराने तथा उनके आदर्शो,से प्रेरित होकर मार्ग चिन्हो पर चलने की बात कही।मौके पर सभी ने बाबा साहेब के तेलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कराह पंचायत के मुखिया अरुण दास ने किया।जहा जिला परिषद प्रत्याशी उपेंद्र यादव पूर्व मुखिया रविंद्र राम समिति भगवानजी शर्मा मुरारी सिंह युवा नेता डब्लू यादव संतोष साह आदि भारी संख्या मे लोग शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



