अभय कुमार मिश्रा दैनिक समाज जागरण ब्यूरो चीफ कोल्हान (झारखंड)
सरायकेला खरसावां (झारखंड)29 जून 2024:– सरायकेला खरसावां जिला भाजपा द्वारा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आदित्यपुर नगर निगम में व्याप्त पानी की घोर किल्लत एवं भ्रष्टाचार के खिलाप आक्रोश रैली एवम धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन राजद नेता पुरेंद्र द्वारा नगर निगम के भ्रष्ट अफसरों के पक्ष में आना ये साबित करता है की निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार में कही न कही इनकी भी सहभागिता है।
पूर्व में भी जब भी कोई राजनीतिक पार्टी या सामाजिक संगठन किसी सरकारी कार्ययालय में व्याप्त समस्या या आम जनता के समस्या के पक्ष में आंदोलन करता है तो ये राजद नेता भ्रष्टाचारी अफसरों के कवच में रूप में प्रकट होकर अपनी सेवादार की भूमिका में आ जाते है।
ये राजद नेता अपने आप को वर्तमान मुख्यमंत्री का बहुत करीबी होने का दावा करते है उसके बावजूद पानी की ये किल्लत ये राजद नेता एवम मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है। ये पब्लिक है सब जानती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



