नोएडा,मंगलवार,3 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसवीएस गौर पब्लिक स्कूल, चिपियाना बुजुर्ग,नॉएडा गौतम बुद्ध नगर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र अध्यक्ष एवं निदेशक अंकित शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक योगी सत्यकाम तिवारी ने संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।इसके बाद उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योगाभ्यास भी कराया।
शांतिपाठ एवं प्रसाद का वितरण के साथ योग शिविर सम्पन्न हुआ।
भवदीय,
प्रशिक्षक: योगी सत्यकाम तिवारी
केंद्र: एसवीएस गौर पब्लिक स्कूल, चिपियाना बुजुर्ग,गौतम बुद्ध नगर, नॉएडा उत्तर प्रदेश रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



