google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु त्वरित कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार

अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण

पन्नूगंज/ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वार कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर क्रमश: मु0अ0सं0 180/2025 व मु0अ0सं0 181/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर अन्तर्गत धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत 01- सितेन्द्र पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम बरबसपुर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, 02- अनिल कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी ग्राम बेलाही थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)