google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसडीपीओ सहित राजमहल थाना प्रभारी ने किया बैंकों का निरीक्षण

समाज जागरण संवाददाता पृथ्वीराज सरकार

राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को स्थानीय बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कैनरा बैंक की शाखाओं में पहुँचकर सिक्योरिटी ऑडिट किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती तथा नकद लेन-देन के दौरान सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की।वही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने मंगलवार को प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ एसबीआई लालमाटी मखानी, एसबीआई राजमहल, ग्रामीण बैंक राजमहल, कोऑपरेटिव बैंक राजमहल, और केनरा बैंक राजमहल का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाँच की। थाना प्रभारी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)