google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रघुनाथपुर में राजीव फैंसी स्टोर ने धौनी का 43 वां जन्मदिन का जश्न मनाया



फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह

चांडिल : नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में स्थित राजीव फैंसी स्टोर के संचालक राजीव पाल क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धौनी के 43 वां जन्मदिन के अवसर पर अपने दुकान को दुल्हन के तरह सजाया और भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का आदमकद काटआउट लगाकर केक काटकर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर राजीव पाल ने किशोर व युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किशोर एवं युवा वर्ग मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलकर समय नष्ट कर रहें है। ऑनलाइन खेल में समय नष्ट नहीं कर यदि किशोर वर्ग के लड़के पठन पाठन के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी आदि खेल का अभ्यास करेंगे तो वे भी महान खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलकूद के दुनिया में दौलत व शोहरत की अपार संभावनाएं है। मौके पर राजीव पाल ने उपस्थित अतिथि एवं स्थानीय युवाओं के बीच मिठाई बांटी। इस अवसर पर राजीव पाल, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, गौतम पाल, डॉ0 दीपक कुमार महतो, सनातन गोराई, जॉय कुमार, मनोहर सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)