google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीब मजबूर असहाय आम जनमानस की आवाज है राहुल गांधी – आशु।

वृद्धा आश्रम में फल वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व- राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस,N.S.U.I. ने घोरावल विधानसभा के राबर्ट्सगंज ब्लॉक के छपका में स्थित बृद्धा आश्रम में रह- रहे वृद्धो के बीच में जाकर उनके साथ राहुल गांधी का जन्मदिन पर फल वितरित कर मनाया। फल वितरण करने में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि आज देश के अंदर व्यापारी, किसान, दलित, आदिवासी के बारे में सोचने वाला एवं उनकी लड़ाई लड़ने वाला अगर कोई है तो केवल एक नाम है राहुल गांधी जो लगातार आम- जनमानस की आवाज को सदन उठते रहते हैं, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लगातार देश की स्थिति को लेकर, आम- जनमानस के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आवाज उठाते रहते हैं यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि आगे आने वाले समय में वह भारत देश के प्रधानमंत्री भी होंगे इस अवसर पर यह कामना करते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री बनकर इस देश को और आगे की ओर ले जाए, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि देश का नौजवान वर्तमान परिवेश में अगर अपना भविष्य देख रहा है तो वह केवल कांग्रेस को देखकर राहुल गांधी जी को देखकर उम्मीद कर रहा है, क्योंकि पिछले 11 सालों में देश का नौजवान लाखो की संख्या में बेरोजगार हुआ है इस देश का भविष्य कहां जाएगा यह कहना कुछ संभव नहीं हो पा रहा है। राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जी की जन्मदिवस पर हम सभी छात्र चाहते हैं कि वह ऐसे ही हम सब की आवाज बनकर आगे की ओर बढ़ते रहें क्योंकि उनकी सोच सबको साथ लेकर चलने वाली है। घोरावल विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौबे ने कहा कि राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर हम सब यह प्रार्थना करते हैं की वह ऐसे ही सब की आवाज बने रहें और आगे चलकर देश को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, अनिल बियार, प्रमोद प्रजापति, महेश कुमार उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)