समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को चोपन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की चेतना रैली आयोजित की गई। यह रैली यूनियन की जीत की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में थी। इसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
रैली को संबोधित करते हुए चोपन रेलवे ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने यूनियन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनियन पुरानी पेंशन बहाली, रेलवे में निजीकरण पर रोक, जर्जर रेलवे आवासों में सुधार, तथा लालफीताशाही और कर्मचारियों के शोषण को समाप्त करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर संघर्षरत है। चेतना रैली ने रेलवे स्टेशन, बुकिंग ऑफिस और विद्युत कार्यालय सहित विभिन्न रेल कार्यस्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारियों को यूनियन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अलारसा के शाखा सचिव जावेद अख्तर, संगठन सचिव रोशन सोनार, शंभू कुशवाहा, रोहित कुमार, आनंद कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण ठाकुर, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव सहित कई रेल कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने यूनियन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



