google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ/ सोनभद्र समाज जागरण

सोनभद्र। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, सोनभद्र में आज महिला कल्याण विभाग सोनभद्र की ओर से एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 270 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, बाल संरक्षण, बाल श्रम, और बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह के दुष्परिणाम क्या होते हैं और कैसे बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी घटनाओं की सूचना दे सकते हैं।

बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के मजिस्ट्रेट (सदस्य) अमित चंदेल, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर सीमा शर्मा, काउंसलर अमर कुमार सोनकर, और जिला समन्वयक स्निग्धा आहूजा ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, इंजीनियर सचिन चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विपिन मिश्रा, राहुल वर्मा, शिक्षक संदीप दुबे, निहारिका जायसवाल, वर्तिका श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)