google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनांचल में रंगों की बारिश, खूब उड़े अबीर- गुलाल, बड़े- बुजुर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बुराई की होलिका जलाई, जमकर खेली होली, ढोल व मजीरे के थाप पर झूमा पूरा जनपद

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को रंगों का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में बुरा न मानो होली है की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही. बुधवार की सुबह सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए. इसके साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से होली का जश्न मनाते नजर आए. वहीं, इस बार तिथि को लेकर असमंजस की वजह से कई जगह सोमवार तो कई जगह मंगलवार को बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया.

जिला मुख्यालय रावर्टसगंज के साथ ही चोपन, ओबरा, घोरावल, रामगढ़, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज, कोन समेत अन्य शहरों एवं ग्रामीण अंचलों में छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी घरों की छतों से हुड़दंगों की होटी पर रंग बरसाए. कई स्थानों पर कपड़ा- फाड़ होली भी खेली गई. दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थम गया. लोग अपने घरों को पहुंचे और जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतकों के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े. अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी. वहीं, अपने से बड़े बुजुर्गों के माथे पर अबीर-गुलाल लगाया और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ़ भी उठाया. यह क्रम देर शाम तक चलता रहा. उत्साह उमंग के इस त्यौहार के मौके पर पूरा जनपद डूबा रहा. सुरक्षा के मद्देनजर चट्टी, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस के जवान व पीएससी बल मुस्तैद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)