google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीओके में भारत का नारा लगना, भारत की सशक्त राजनीति का परिणाम: नवल किशोर यादव

महागठबंधन का अलायंस घमण्डिया अलायंस है,पार्टी में सांसद है जीरो आपस में हो रहा है सिर फुटौव्वल

नई दिल्ली।

यादव बिरादरी से आने वाले सीमांचल के कद्दावर व खांटी बी जे पी लीडर नवल किशोर यादव इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। अपने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से मिल नव वर्ष का शुभकामनाओं के साथ सीमांचल की समस्याओं से अवगत भी करा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्रालय परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की विदेश नीति व भूराजनीति का कोई तोड़ नहीं है। कल तक जो चीन हमें आंख दिखाने का कार्य करता था और हमारे क्षेत्र को कब्जाने का काम करता था आज पीएम मोदी की कुटनीति के आगे चीन को घुटने टेकना पड़ रहा है और चीनी ईगन को उल्टे पांव भागना पड़ रहा है। आज पाक अधिकृत कश्मीर से लेकर गिलगिट व बलूचिस्तान तक भारत माता का नारा लगता है। वो दिन दूर नहीं जब किसी दिन आपको सुनने को मिल सकता है कि पीएम मोदी के भूराजनीति के बल पीओके पुनः भारत का हिस्सा हो गया।भारत आजतक किसी की भूमि को कब्जा करने का कभी कार्य नहीं किया है और जो भारत की भूमि पर टेढ़ी नजर रखता है उसे माकूल जवाब देना भी जानता है। आज पाकिस्तान हो या चीन, सब थरथर कांपता है कि भारत को अगर छेड़ा तो फिर भारत छोड़ेगा नहीं। अब भारत जमीन से लेकर आसमान तक व पहाड़ से लेकर सागर की गहराई तक अपना रक्षा करना जानता है।भारत विश्व की उभरती हुई महाशक्ति में से एक है। यही है मोदी की गारंटी।
वरीय भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने कहा कि भारत किसी भी विषम परिस्थितियों में वो सम्मान देगा ही जिसके वो हकदार है। लेकिन अगर भारत के भू पर कोई गलती से भी विस्तारवादी नीति का सोचे और आगे बढ़कर छेड़ने का काम करें तो भारत पहले उसे शास्त्र से समझाता है और न समझने पर उसे शस्त्र से भी समझाने का मादा रखता है और छोड़ता भी नहीं है। भारत अब मजबूर नहीं मजबूत देश है।
बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि वहां सियासी खींचतान जारी है। महागठबंधन का अलायंस घमण्डिया अलायंस है। इतने घमंड में हैं और पार्टी में सांसद जीरो हैं। आपस में सिर फुटौव्वल हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने की आसन्न लोकसभा चुनाव में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हीं पीएम बनेंगे और हैट्रिक लगाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)