
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 दिसंबर 2023 राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी नबीनगर के विज्ञान शिक्षक की असामयिक मौत से अकादमी परिवार मर्माहत है।राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने बताया कि पिपरा पंचायत के बैरिया गांव निवासी विरेंद्र कुमार सिंह निजी विद्यालय मे सफल विज्ञान शिक्षक के रूप में हजारों छात्रों को अपनी सेवाएं दिया। विज्ञान शिक्षक गम्भीर बिमारी से पीड़ित थे जिनका रांची मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।डॉ अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह मृदुभाषी,शांत प्रकृति,सौम्य विचार और मिलनसार प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार को आघात लगा है। विज्ञान शिक्षक के निधन पर अकादमी परिसर मे शोक सभा आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हे अपने श्री चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



