भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिया बधाई
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता वेद प्रकाश
पटना / भाजपा के नए पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजनीश कुमार को बधाई दिया है।
जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दुल्हिन बाजार पहुंचे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने माला पहनकर वह बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने मुझे जिस भरोसे व विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा। संगठन का विस्तार करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी इसके अलावा भाजपा से जुड़े पुराने अभिभावकों का मार्गदर्शन लेकर निरंतर पार्टी व जनता की सेवा करता रहूंगा। वही भाजपा के पालीगंज विधानसभा संयोजक बिनोद शर्मा ने बताया की भाजपा के पटना ग्रामीण के नये जिला अध्यक्ष रजनिश कुमार को बनाया गया। जिसकी घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के द्वारा किया गया। रजनीश कुमार ने बुथ अध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष तक का सफर तय किया है।
बधाई देनेवालों में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धमेन्द्र कुमार, विधान सभा संयोजक बिनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, कुन्दन कुमार, संजय शर्मा, संदीप गुप्ता ,राघवेंद्र शाही ,लवकुश कुमार, सुनील कुमार ,रवि कुमार सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



