समाज जागरण
आर्यन मोहन (नवादा)
नवादा:-राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के छात्र प्रदेश अध्यक्ष बिहार के विशाल यादव जी के द्वारा नवादा जिला छात्र अध्यक्ष के रूप में रोह प्रखंड के कसमारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार उर्फ अनंत सिंह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला छात्र अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी नेतृत्व को मजबूत करने का कार्य समर्पित हो कर करूंगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता कुन्दन कुमार प्रभाकर मुन्ना जी, रंजीत कुमार, बब्लू सिंह,पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।इस विश्वास के लिए जिला छात्र अध्यक्ष रजनीश कुमार ने राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष- मंत्री पशुपतिनाथ पारस जी, उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष सांसद चंदन सिंह जी और जिला अध्यक्ष माननीय अभिमन्यु सिंह जी का आभार व्यक्त किया है।जिला राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी नवादा के सभी संगठन परिवार के सदस्यों सत्यप्रकाश सिंह, पवन कुमार पंकज, रौशन कुमार,पवन कुमार, रंजीत कुमार, बब्लू सिंह,धीरज कुमार, कुणाल कुमार, संतोष कुमार, गोपाल सिंह वसिष्ठ, विकास कुमार, मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, रंजीत पासवान, गुड्डू सिंह और अजय कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



