google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा चोपन ब्लॉक में महिला जनसुनवाई चौपाल का किया आयोजन*

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/सोनभद्र। मा0सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने आज चोपन ब्लाक सभागार में महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना, इस दौरान मा0 सदस्य ने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पायें, इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन भी ब्लॉक चोपन सभागार में किया गया, चौपाल शिविर के दौरान मा0 सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रस्म अदायगी भी की। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इन्द्रावती, सी0डी0पी0ओ0 चोपन मनोज सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)