google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्यपाल से सम्मानित गोल्डमेडलिस्ट सूरज सिंह का अरविंद ने हेल्पलाइन सेंटर में किया सम्मान

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: राजमाता परिवार से सम्बंध रखने वाले छतरपुर के सूरज कुमार सिंह ( पिता श्री उमा शंकर सिंह ) को बैचलर ऑफ फार्मेसी सत्र- 2020-24 में विश्वविद्यालय में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के शुभ अवसर पर झारखंड के वर्तमान राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, और झारखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के भूतपूर्व राज्यपाल रघुवर दास के द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सह नगर पँचायत के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमून ने उन्हें अपने हेल्पलाइन सेंटर में सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करने वालों में वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद बिहारी और महेंद्र प्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चुनमून शामिल थे।


वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कहा कि सूरज की उपलब्धि परिजनों और छतरपुर के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा की बात है।
वहीं अरविंद ने कहा कि सूरज छतरपुर के फ़लक पर उजाला बन कर चमके, सूरज की उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरक उपलब्धि है।
सूरज का सपना है कि आने वाले दिनों में फार्मेसी में मास्टर्स और पीएचडी के छतरपुर की वे सेवा करेंग और छतरपुर में मेडिकल की सुविधाओं को आधुनिक और बेहतरीन बनाने की दिशा में काम करेंगे
उनके पिता उमाशंकर सिंह, परिजन और इलकके क लोग भी अपने बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)