google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी 2025 हुआ भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार
रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं सभी पूजा समिति,अखाड़ों के सदस्यों को दिया धन्यवाद

मीडिया ने अपनी भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया उन्हें भी दिल से आभार: डीसी

आईजी, डीआईजी के गाइडेंस और उपायुक्त के अनुभव के कारण शांतिपूर्ण रामनवमी का समापन हुआ: एसपी

प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट,पुलिस बल, महासमिति,शांतिमित्र सभी का योगदान उल्लेखनीय: उपायुक्त/एसपी

लगातार चार वर्षों तक रामनवमी का आयोजन कराना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ संतोषप्रद: उपायुक्त
मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।

हजारीबाग की सुविख्यात रामनवमी 2025 का शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग के समस्त जनता को धन्यवाद दिया,उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बेहतर कॉर्डिनेशन को सफलता का मूल मंत्र बताया।
मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिलेवासियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। उपायुक्त ने कहा कि 2025 की रामनवमी व्यक्तिगत रूप मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लगातार चार रामनवमी का आयोजन कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारीयों का निर्वहन करने का दायित्व भी था। हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है,सभी को दिल से आभार।
पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों,अन्य जिलों से आए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्युत विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास और पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचनाओ को आमजन तक पहुंचाया उनका भी सहयोग सराहनीय है।
पुलिस अधीक्षक ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग,अनुशासन से प्रभावित हूं। सभी मीडिया कर्मी,पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार।
उन्होंने शांति समिति, शांति मित्र, विभिन्न अखाड़ा समिति, सद्भावना समिति, संरक्षण समिति,महासमिति के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)