समाज जागरण दीपक सरकार
छत्तरपुर : नगर पंचायत अंतर्गत रामगढ़ शिव मंदिर के प्रांगण में नवयुवक संघ रामगढ़ पूजा समिति ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को बड़े धूम धाम के साथ मनाने हेतू एक बैठक का आयोजन किया! इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद सुनील कुमार यादव ने की ! बैठक में सर्वसहमति से अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, सचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव सह उपकोषाध्यक्ष राहुल कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया!

कमिटी को सुचारू रूप से संचालित हेतु उपसचिव उदय पासवान, संयोजक शिवकुमार पासवान, उपसंयोजक मंटू कुमार यादव, उपव्यवस्थापक कृष्णा सिंह, संरक्षक भोला यादव, सुदामा विश्वकर्मा, विजय सिंह, राजेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, पोखन यादव, महेंद्र यादव,विमलेश यादव,सुदेश मिस्री, शिवनारायण प्रजापति तथा मीडिया प्रभारी विकास विश्वकर्मा को चयनित किया गया! कमिटी के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष मूर्ति प्रतिमा की रूपरेखा डीहरी के कलाकारों द्वारा की जाएगी और प्रतिपदा तिथि को भव्य कलशयात्रा, नवरात्रि पूजन , डांडिया कार्यक्रम और संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का प्रस्ताव लिया गया! मौके पर अभिषेक कुमार यादव,ददन यादव, भोला प्रजापति,रंजीत सिंह, पप्पू यादव, विकास कुमार, राजनाथ कुमार,प्रमोद कुमार,दीपक कुमार,विवेक,राहुल, रौशन,दिलीप, संतोष कुमार और शिवराज विश्वकर्मा आदि सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहें!
उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने नई कमिटी के विस्तार हेतू बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त किए !!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



