google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामेश्वर (वाराणसी) में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। भीषण शीतलहर ,ठंड व गलन से जनजीवन बेहाल है ऐसे में कोई उपरोक्त से बचाव के साधन मुहैया करा दे तो वह लोग आशीर्वाद देते हैं, वहीँ बच्चों को मिल जाये तो उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता।
सोमवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति’ लोकापुर द्वारा स्थानीय बच्चो को स्वेटर वितरित किया। स्वेटर मिलते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। फौरन पहन कर जाड़े से निजात पाने में जुट गए।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सचिव गुलाब चंद दुबे ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता और दान करना सनातन धर्म का कार्य है।यदि धन का उपयोग दान करके नहीं किया जाए तो वह विनाश का कारण बन सकता है। हमें दान करते रहना चाहिए।
उन्होंने युवाओं को सन्देश दिया कि शहीद आजाद के बताए मार्ग पर चल देश के नाम को और रोशन करने का कार्य करना श्रेयष्कर होगा।

vivo T4x 5G (Pronto Purple, 128 GB)  (8 GB RAM)
vivo T4x 5G (Pronto Purple, 128 GB) (8 GB RAM)


स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद देव दुबे,रविंद नाथ दुबे,दिनेश दुबे,राजेश कुमार यादव,राजेश कुमार राम,छोटे लाल,गोविद गिरी और प्रवीण दुबे सहित बच्चे ,अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

portalratecard
portalratecard

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)