google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाथरूम में युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाला निकला भाजपा नेता का भांजा

सतना। विंध्य व्यापार मेला परिसर में बने अस्थाई महिला बाथरूम के भीतर युवती का आपत्तिजनक अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान हो गई है। संबंधित युवक प्रियांश गौतम है जो भाजपा नेता विनोद तिवारी का भांजा है। पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन, पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रियांश ने यह कृत्य एक मीडिया कर्मी के इशारे पर किया था। यह बात उसने स्वयं स्वीकार की है। 26 दिसंबर को सोशल मीडिया में व्यापार मेला परिसर स्थित अस्थाई महिला टायलेट का एक अश्लील वीडिया तेजी से वायरल हुआ।

जिसमें व्यापार मेला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस वीडियो के सामने आने से पूरा शहर स्तब्ध था और इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना पहली बार सतना में सामने आई है। मेला प्रबंधन की साख पर भी सवाल उठ गए थे। इसे लेकर रात को ही चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने मामले की एफआईआर कोलगवां थाने में दर्ज कराई थी। विंध्य की प्रमुख व्यापारिक संस्था के बड़े आयोजन में इस तरह की घटना को लेकर व्यापारिक जगत में भी नाराजगी थी। इस पर पुलिस ने अपना काम तेजी से प्रारंभ किया। अपनी ही चूक में पकड़ा गया आरोपी वीडियो बनाने वाले शख्स में पुरुष टायलेट में घुस कर वहां टीने के एक होल से यह वीडियो बनाया था। लेकिन मोबाइल कैमरा हटाते वक्त कैमरे का लैस उसके चेहरे पर पड़ गया। जिसमें उसका चेहरा भी आ गया। हालांकि अंधेरा होने से चेहरा काफी स्पष्ट नहीं था। लेकिन, पुलिस ने जब वीडियों की गंभीरता से पड़ताल की और इमेज तैयार कर उसे साफ किया तो त्रिपुंड धारी एक चेहरा सामने आया।

चौंकाने वाला किया खुलासा-:
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक युवक ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया है कि एक मीडिया कर्मी के इशारे पर यह कार्य किया है। बताया कि संबंधित मीडिया कर्मी ने इस कार्य के लिए उसे पैसे देने की बात कही थी। हालांकि मीडिया कर्मी का नाम अभी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

डिजिटल साक्ष्य में पुष्टि-:
त्रिपुंडधारी चेहरा सामने आने के बाद पुलिस के पास एक चेहरा तो सामने आ गया था। लेकिन, चेहरा स्पष्ट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मेला परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। वीडियो में दिखाई देने वाला चेहरा 22 दिसंबर को मेला के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ गया। पुलिस इस चेहरे से संबंधित युवक की पहचान करने में लगभग सफल हो गई थी। इसके बाद इसके मोबाइल की टॉवर लोकेशन भी तलाशी गई। जिसमें उसकी उपस्थिति इसी स्थल पर मौजूद दिखी। अब पुलिस के पास पूरी पहचान उजागर हो चुकी थी। इसके बाद संबंधित युवक की तलाश की गई। जिसमें युवक ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।

portalratecard
portalratecard

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)