दैनिक समाज जागरण मुस्कान खान
जनपद बिजनौर: नजीबाबाद कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए प्रात काल में ट्रेन चलाए जाने जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज कराए जाने का संबंध में महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को अवगत कराया गया है।
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा को दिए एक ज्ञापन में आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने अवगत कराया कि कोटद्वार से दिल्ली के लिए प्रातकाल समय में चला दी जाए तो रेलवे को लाखो रुपए प्रति माह की आय होगी तथा कोटद्वार सहित जनपद बिजनौर के लोगों को तथा व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा। इस संबंध में पूर्व में उत्तराखंड सरकार भी अपनी संस्तुति रेल मंत्रालय को कर चुकी है।

इसके अलावा आरटीआई कार्यकर्ता ने जम्मू तवी जाने वाली नॉन स्टॉप ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग उत्तराखंड के प्रवेश द्वार पर स्थित नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर कराए जाने की मांग की ताकि आमजन और सेना के जवानों को ट्रेनों के स्टॉपेज का फायदा मिल सके।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



