google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन की चेयरमैन बनी प्रज्ञा*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर वाराणसी ने एक सकारात्मक पहल की। कालेज परिसर ने बी एस सी की छात्रा प्रज्ञा सिंह को एक दिन के लिए कालेज का चेयरमैन बना दिया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुइ इस पहल में बकायदा छात्रा को प्रभार दिलाया गया और इससे पूर्व उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मनित भी किया गया। एक दिन की चेयरमैन बनी प्रज्ञा ने क्लास का संचालन, शिक्षकों से बातचीत की, उनकी परेशानी जाना।

क्लास में जाकर छात्राओं से बातचीत की और पाठयक्रम के बारे में जानकारी ली।शिक्षकों ने प्रज्ञा को प्रभारी के रुप में दैनिक दैनंदिनी की जानकारी दी और क्लास के बारे में बताया। इस बाबत जानकारी देते हुए कालेज के चेयरमैन शशिकांत सिंह ने बताया कि बालिका दिवस पर एक दिन का चेयरमैन बनाने के पीछे में उद्देश्य यही है की इसके माध्यम से छात्राओं में पढ़ने की ललक बढे, आत्मविश्वास में वृद्धि हो और उन्हें वह सभी अधिकार मिले जिनसे अभी तक वह वंचित रहती थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)