google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय संयोजक ने की अखिल भारतीय नायक सभा हरियाणा प्रदेश 168/13 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी भंग!*

7 मई 2023 को नरवाना में होगा अखिल भारतीय नायक सभा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव*

हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा) अखिल भारतीय नायक सभा की एक बैठक हिसार के जिलाध्यक्ष मास्टर अशोक जी के निवास पर हुई ! मुख्यतिथि के तौर पर सभा के राष्ट्रीय सयोंजक व प्रदेश के अधक्ष हरभगवान सिंह ने शिरकत की ! सभा की अध्यक्षता मास्टर अशोक जी ने की व मंच संचालन सभा के प्रदेश महासचिव मास्टर ऋषि कुमार ने किया आज की बैठक का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने बारे रहा ! राष्ट्रीय संयोजक हरभगवान सिंह ने बताया कि सभा का कार्यकाल नवंबर 2022 तक था ओर किन्ही कारणों से चुनाव प्रक्रिया नही हो पाई और अब चुनाव कराना जरूरी है इसी लिऐ *अब चुनाव 7 मई 2023 दिन रविवार को कराया जाना है* ओर उन्होंने कहा अखिल भारतीय नायक सभा हरियाणा प्रदेश 168/13 की प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग किया जाता है अब सभा का राष्ट्रीय स्तर एव प्रदेश स्तर का कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने नाम के साथ सभा का नाम न जोड़ें ! उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते मै अपना हर तरह का धर्म निभाऊंगा! ओर जल्द ही प्रदेश व राष्ट्र मे सभा की कार्यकारिणी का गठन होगा ! वहां पर मौजूद सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभा में समाज के प्रति आस्था रखने वाले साथियों को जोड़ा जाना चाहिए ऐसे व्यक्तियों को सभा मे पद की जिम्मेदारी न सौंपी जाये जो अपने पद की गरिमा को ना समझें ! जो सभा व समाज को समय न दे सके ! बैठक मे आऐ हुऐ सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव कराने की मांग की जिला जींद के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने चुनाव अपने जिला जींद मे करवाने बारे जोर दिया ओर प्रस्ताव रखा बैठक में आये हुऐ साथियों ने विचार विमर्श करके अपनी सहमति जता दी ! *अब चुनाव जिला जींद के हल्का नरवाना में 7 मई 2023 को होगा !* समय और स्थान की जानकारी जल्द दे दी जायेंगी ! इस मौके पर प्रदेश प्रदेश महासचिव ऋषि कुमार, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राम कुमार नायक कलायत, प्रदेश उपाधक्ष श्योराम दादरी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार जींद, प्रदेश प्रचार मंत्री मोहन बरवाला,युवा प्रदेश प्रभारी मास्टर संजय बनी सिरसा, जिला जींद अध्यक्ष शमशेर सिंह,जिला हिसार के अध्यक्ष मास्टर अशोक, हल्का नरवाना के अध्यक्ष मास्टर जिले सिंह,जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह, युवा कार्यकर्ता सुनील नरवाना, भूप सिंह बरवाला, शशेर बरवाला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)