google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वाराणसी से रविंद्र और कमलेश को प्रकृति मित्र सम्मान 2025

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 165 शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जीवंतता के साथ आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, बरेली एवं सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल तृतीय अजीत कुमार द्वारा प्राकृति मित्र सम्मान से नवाजा गया। वाराणसी जनपद के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्र0 वि0 भिटारी के स्टेट अवॉर्डी प्र0 अ0 रविंद्र कुमार सिंह एवं पिंडरा ब्लाक के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय को यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व कार्यशाला में शिक्षकों के कार्यों का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन/पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अनिल कुमार सक्सेना मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार,संयोजक अवनींद्र सिंह,आयोजक रूपेंद्र सिंह सहित प्रदेशभर के नवाचारी शिक्षक उपस्थित थे। इस उपलब्धि के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)