संवाददाता कमल सिंह लोधा
दैनिक समाज जागरण
कोटा – कोटा जिला के तहसील लाडपुरा में रिद्धि सिद्धिनगर 1st कुन्हाड़ी में संत जी का एक दिवसीय सत्संग समागम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु संत जी के प्रवचन सुनने पहुंचे। संत जी की प्रत्येक बात सभी धर्म ग्रंथों से प्रमाणित होती है इसी कारण कोई भी प्रभु प्रेमी श्रद्धालु उनकी बातों पर शक तक नहीं कर सकता। संत जी के प्रमाणित ज्ञान के कारण ही लोगों का विश्वास उन पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तथा लोग उनके साथ जुड़ते चले जा रहे हैं।
रोहित दास (सेवादार) ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर कई श्रद्धालुओं ने नशा, मांस भक्षण, रिश्वत लेना, भ्रष्टाचार जैसे सभी बुराइयों को त्याग दिया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



