google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एएनएम उपकेंद्र के लक्ष्य सापेक्ष उपलब्धि हासिल करने का दायित्व पूरा करें

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नन्द आसरे ने समस्त संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम और बीडब्ल्आर की समीक्षा बैठक में समस्त एएनएम को निर्देशित किया कि अपने उपकेंद्र के लक्ष्य के सापेक्ष सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उपलब्धि हासिल करने का दायित्व पूरा करें। आभा आई डी,गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड ,कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों का फार्म आवेदन करना, 70 प्लस आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का शत प्रतिशत कार्ड बनाना, पुरूष महिला नसबंदी नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित हेतु एएनएम से प्रपत्र 3 के प्रारूप पर सूचना के आधार पर माइक्रोप्लान बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने अवगत कराते हुए कहा कि माइक्रोप्लान में कोई भी घर मजरा, पूरवा, ईट भठ्ठे छूटे न इसका ध्यान एएनएम विशेष रूप से रखें।कार्य का निस्तारण समय और शत प्रतिशत निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए।
बैठक में एआरओ, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार , ब्लॉक मॉनिटर विश्व स्वास्थ्य संगठन सन्तोष उपाध्याय, सभी सुपरवाइजर, कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित सभी44 एएनएम व समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)