संवाददाता आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। नगर क्षेत्र में रेलवे द्वारा बनाए जा रहे बाउंड्री वॉल को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। वर्षों से बसे लोगों के घरों को हटाने की कार्यवाही से चिंतित होकर स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ओबरा पहुंचकर उपजिलाधिकारी विवेक सिंह से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि रेलवे विभाग द्वारा बिना किसी सुचना के जो परिवार वर्षों से राजस्व के नियम कानून के तहत घर मकान बना कर रह रहे हैं और जिनका राजस्व अभिलेखों में बाकायदा नाम दर्ज है जहां स्थानीय रेलवे राजस्व टीम के मौजूदगी बिना बाउंड्री निर्माण कार्य करा रही है ऐसे में लोगों के आशियानों पर संकट मंडरा रहा है। उपजिलाधिकारी विवेक सिंह ने पूरी बात सुनने के पश्चात कहा कि मामले की तह तक जाकर पीड़ित परिवारों के हित में न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी और किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने रेलवे के सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि जल्द ही रेलवे एवं राजस्व के लोगों की एक टीम गठित कराकर संयुक्त सीमांकन की प्रक्रिया कराई जायेगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान लवकुश भारती, पूर्व जिला महासचिव अपना दल एस श्यामाचरण गिरी विकास सिंह छोटकू मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



