बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता
झाड़ग्राम : आगामी 29 जून (शनिवार) को ब्रिज संख्या 25 अप के गर्डरों के प्रतिस्थापन के संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर-आदित्यपुर सेक्शन में अप लाइन पर 04.30 घंटे (10.30 से 15.00 बजे तक) ट्रॉफिक-सह-पावर ब्लॉक और आदित्यपुर-टाटानगर सेक्शन में डाउन लाइन पर 01 घंटे (11.30 से 12.30 बजे तक) का ब्लॉक लगाया जाएगा। परिणामस्वरूप, ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है : संक्षिप्त समापन /संक्षिप्त प्रारंभ : 08173 (आसनसोल-टाटानगर) मेमू पैसेंजर पुरुलिया में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी और वापसी में उक्त ट्रेन 08174 पैसेंजर के रूप में (29.06.2024 को होने वाली यात्रा) पुरुलिया से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप, 08173/08174 की ट्रेन परिचालन सेवा पुरुलिया-टाटानगर-पुरुलिया के बीच रद्द रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



