google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*रेखा जायसवाल ने अपने निजी खर्च पर वृद्धा, विधवा, विकलांग और अति निर्धन को बांटे एक सौ कम्बल



कम्बल पाकर खिले महिलाओं के चेहरे

ब्यूरो समाज जागरण  खलियारी/ सोनभद्र। नगवां ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायत पंडरी में एक महिला जो वकालत की पढ़ाई करते हुए रेखा जायसवाल ने वृद्धा, विधवा, विकलांग, और अति निर्धन वृद्ध महिलाओं पुरुषों को अपने निजी खर्च पर एक सौ कम्बल वितरित किए। यह आयोजन गांव में मुख्य चौराहे पर किया गया। गांव की महिलाओं कुंती देवी, कांती देवी, राजकली बिमली, लीलावती, अमरावती, राजकुमारी, सुनिता ने कम्बल पाने के बाद कहा कि हम लोग बहुत गरीब और बेसहारा हैं, इस वर्ष बहुत ठंड भी पड़ रही है ऐसे में यह कम्बल बहुत ही सहारा हो गया। ऐसे ही गांव के जगनारायन, राजमनी, भोजू, त्रिवेणी, रामकृत, मुन्नी गोड़ आदि सैकड़ों लोगों को कम्बल दिया गया।


कम्बल वितरित कर रही रेखा जायसवाल ने कहा कि हम ऐसे ही कम्बल वृद्धा, विधवा, विकलांग, और जो गांव में अति निर्धन है। जिसको सहारे की जरूरत है हम उन्हें ही इस बढ़ती ठंड को देखते हुए कम्बल बांटने का निर्णय लिया है। इसके पिछे हमारा कोई नीजी स्वार्थ नहीं है, समाज की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।हम ऐसे ही और भी गांव में कम्बल बांटने का फैसला किया है।


मौके पर गांव के रामशकल जायसवाल, ऐनूलहक, बलिराम, रामदुलारे नागेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष बरसात बहुत अधिक हुआ है। अभी तक खेत, तालाब, पोखरा, नदी पुरा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण ठंड बहुत तेजी से पड़ने के आसार हैं। ऐसे में गांव में जगह-जगह पर सरकार से अलाव जलाए जाने की मांग भी किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)