google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेणुकूट व्यापार मंडल ने दुद्धी एसडीएम एवं पिपरी सीओ को सौंपा ज्ञापन*

राकेश ओझा/ समाज जागरण

रेणुकूट/ सोनभद्र। व्यापार मंडल रेणुकूट के पदाधिकारियों ने दुद्धी एसडीएम एवं पिपरी सीओ को धूल प्रदूषण से निजात दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। आज नगर में रोड पर भारी मात्रा में राख गिरने की वजह से पूरे बाजार में धूल उड़ने तथा प्रदूषण होने से लोगों को आने जाने में परेशानी और दुकानदार भाइयों के दुकान में भी धूल घुसने के कारण जिससे पूरे व्यापारी परेशान है और आने जाने वाले नगर वासियों एवं स्कूली बच्चे लोग को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुद्धी एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी को ज्ञापन सौंप कर, समस्या का उचित निराकरण करने की जनहित में मांग की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)