सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण
शक्ति नगर/ सोनभद्र। जनपद में मजदूरों से संबंधित तमाम समस्याओं के दृष्टिगत शक्ति नगर परिक्षेत्र में महेंद्र सेन की अगुवाई में युवाओं द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीटिंग में उपस्थित सभी ने अपना-अपना स्थानीय मुद्दों को लेकर विचार को रखते हुए मजदूर समस्याओं के दृष्टिगत एक मजबूत संगठन बनाने का निर्णय लिया तथा उस संगठन का नाम ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ समिति का नाम दिया गया और इस बैनर तले शक्तिनगर परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले मजदूर समस्याओं को दूर करने का स्थानीय युवाओं द्वारा संकल्प किया गया। स्थानीय मूलभूत समस्याओं के दृष्टिगत बोलते हुए युवा समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समस्याओं का निराकरण करना तथा मजदूरों को इंसाफ दिलाना है साथ ही महेंद्र सेन ने साफ शब्दों में कहा कि यहां पर बहुत संगठन काम करती है परंतु उनका काम करने का तरीका अलग है और हमारे संगठन का काम करने का तरीका अलग होगा और कोई भी काम या समस्याओं का निपटारा बंद कमरे में नहीं होगा, साथ ही चंद्रिका जी ने भी बोलते हुए कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा, हम सब मिलकर संगठन को बहुत आगे ले जाएंगे।

इस अवसर पर महेंद्र सेन, अमित कुमार रितेश शर्मा , राजू ठाकुर, रोहित भारती, करण कुमार, गणेश मिश्रा, सनी कुमार, राहुल वर्मा , चंद्रिका प्रसाद, जितेंद्र पटेल, अब्दुल कादिर ,अनिल जैसल, रामआधार, सुशील कुमार, आकाशदीप, अशोक कुमार, मोहन कुमार, शंकर भारती, पवन कुमार, नीरज यादव, अनिल भारती, प्रदीप, राजा भारती, विकास कुमार, अमन मिश्रा, रवि व अन्य सभी युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।



